Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन सामुदायिक सहभागिता करेंगे

प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के संबंध मे-
रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन सामुदायिक सहभागिता करेंगे--
72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती मे चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन विद्यालय के अध्यापक उपस्थिति पंजिका(रजिस्टर)मे हस्ताक्षर करने के पश्चात पठन-पाठन करते हुये प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है।
इस संबंध मे श्री सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह (निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ.प्र. लखनऊ) महोदय ने अपने पत्रांक संख्या- रा.शै./42137-206/2014-15 दिनांक-13 फरवरी 2015 मे निर्देश दिया है कि प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण विशिष्ट बीटीसी-2008 के नियमानुसार करायी जाये।
विशिष्ट बीटीसी-2008 के प्रशिक्षण निर्देश मे पाठ्य-योजना बनाकर प्रतिदिन शिक्षण कार्य करने (कुल 90 पाठ्यक्रम-योजना) साथ ही रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन प्रशिक्षु शिक्षकों को सामुदायिक सहभागिता करने का निर्देश दिया गया है।
अतः प्रशिक्षु शिक्षक रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन अपने विद्यालय के कार्यक्षेत्र गाँव मे जाकर सामुदायिक सहभागिता करेंगे। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को शिक्षा, सफाई स्वास्थ्य आदि बातों पर जागरूक किया जा सकता है। प्रशिक्षु अध्यापक उपस्थित पंजिका (रजिस्टर) मे रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन छुट्टी न लिखकर के प्रतिदिन के कार्य दिवस की तरह ही हस्ताक्षर करेंगे। और इन दिनों को भी प्रशिक्षण कार्य-दिवस में गिना जायेगा।
साभार-डाइट सीतापुर
प्राइमरी टीचर सीतापुर.


http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news