Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

खुशखबरी : ऑनलाइन आवेदन 11 से 293 स्कूलों के लिए होगी भर्ती

मॉडल स्कूलों में रखे जाएंगे 2051 शिक्षक
लखनऊ। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए 11 मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पहले चरण में 293 मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की भर्तियां होंगी। हर स्कूल में सात शिक्षकों के हिसाब से 2051 शिक्षक रखे जाएंगे। चयन प्रकिया पूरी कर पात्रों के नाम 17 अप्रैल को वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया है।
मॉडल स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए पहले चरण में रखे जाएंगे। इन्हें 9300-34,800 ग्रेड पे 4600 दिया जाएगा। हर स्कूल में अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, संगीत व आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पढ़ाने के लिए एक-एक शिक्षक रखे जाएंगे।
भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। यही नहीं स्नातक में 50 फीसदी अंक होने की भी बाध्यता रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग तथा निशक्त अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ वेबसाइट www.modelschoolup.in पर आवेदन लिए जाएंगे। सामान्य व पिछड़ा वर्ग से 500 व अनुसूचित जाति, जनजाति से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिए जाएंगे। रीजनल डिप्टी कमिश्नर के नाम से ई-चालान पंजाब नेशनल बैंक से बनवाने होंगे। एक अभ्यर्थी पांच स्थानों का विकल्प दे सकेगा
मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती का मामला

साक्षात्कार में एक पद के लिए 7 को बुलाया जाएगा

लखनऊ(ब्यूरो)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती के साक्षात्कार में एक पद के लिए सात अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। शिक्षक भर्ती के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति होगी। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक सदस्य सचिव, एक डायट प्राचार्य व एक जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य होगा। इसे मंडलायुक्त नामित करेंगे।
आवेदन के लिए योग्यता ः
स्नातक के साथ बीएड व एलटी या समकक्ष प्रशिक्षण योग्यता अनिवार्य होगी। कंप्यूटर में व्यावहारिक ज्ञान व हिंदी तथा अंग्रेजी में पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।
हिंदी :
स्नातक के तीनों साल में हिंदी व एक विषय के रूप में संस्कृत होना चाहिए।
अंग्रेजी :
स्नातक के तीनों वर्षों में अंग्रेजी विषय होना चाहिए।
सामाजिक विज्ञान :
स्नातक में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र जिसमें एक विषय के रूप में इतिहास या भूगोल होना चाहिए।
गणित :
गणित में स्नातक, उसके साथ भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, स्टैटिसटिक्स, कंप्यूटर साइंस।
विज्ञान :
वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान व रसायन शास्त्र के साथ स्नातक।
संगीत :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक या संगीत प्रभाकर में स्नातकोत्तर।
आर्ट एंड क्राफ्ट :
राजकीय कला और शिल्प विद्यालय का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट अथवा इससे जुड़े सर्टिफिकेट।
विज्ञापन11 मार्च
ऑनलाइन पंजीकरण11 मार्च से
अंतिम तिथि30 मार्च
चालान जमा करने की
अंतिम तिथि30 मार्च
आवेदन अंतिम तिथि31 मार्च
वेबसाइट पर सूची 4 अप्रैल
साक्षात्कार 6 अप्रैल
साक्षात्कार मंडल स्तर पर10 से 14
चयन सूची का अनुमोदन16 अप्रैल
चयनितों की सूची जारी होगी17 अप्रैल
शिक्षक भर्ती में कब क्या


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news