Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सैद्धांतिक प्रशिक्षण स्पष्ट की जाए गाइड लाइन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

सैद्धांतिक प्रशिक्षण को लेकर स्पष्ट की जाए गाइड लाइन
बदायूं। सैद्धांतिक प्रशिक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षु शिक्षकों ने डायट संस्थान पहुंचकर धरना दिया। साथ ही डायट प्राचार्य को तीन सूत्रीय और बाद में एससीईआरटी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

ज्ञापन में प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि प्रथम व द्वितीय बैच के प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं का क्रियात्मक प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। लेकिन सैद्धांतिक प्रशिक्षण के लिए अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं दिए गए हैं।
इसके अलावा तीन माह गुजरने के बाद भी अभिलेखों का सत्यापन शुरू नहीं कराया जा सका है। जिस कारण अभी तक मानदेय नहीं मिल सका है।इससे प्रशिक्षु शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि क्रियात्मक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को दी जाने वाली सामग्री भी नहीं दी गई। उन्होंने मांगों पर अमल करते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
इस मौके पर डॉ. अरूण यादव, अरविंद यादव, शैलेंद्र मिश्रा, प्रभात कुमार, जीवन बाबू कश्यप, अंजू रानी, चक्रेश कुमार, मोहम्मद नकवी, कविता चौधरी, विपिन कुमारी, मधु, शशांक शेखर, प्रवीन चौधरी, दीपक तिवारी, अमित दुबे, धर्मचंद्र, ऊषा रानी, बनवारी सिंह, भावना सिंह, अहसन जमील सिद्दीकी, ओमेंद्र कुमार, सोनू, आभा शर्मा, राजेश चौधरी, अनिल मौजूद रहे।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news