Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

80 हजार शिक्षकों व शिक्षामित्रों की होगी पदोन्नति : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रदेश में 80 हजार शिक्षकों व शिक्षामित्रों की होगी पदोन्नति
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति का आदेश जारी होने के साथ प्रदेश भर में 80 हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के नए पदों पद समायोजन का रास्ता साफ हो गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 28 मई को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची तैयार करने का आदेश जारी करने कर दिया था।

इसके बाद 29 मई को प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया।

प्रदेश भर में इस समय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 30 हजार प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं। शिक्षकों एवं प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति के बाद लगभग 30 सहायक अध्यापकों के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक के पद पर पदोन्नति का रास्ता खुल जाएगा। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पद खाली होने के बाद प्रदेश में शिक्षामित्रों के 20 हजार से अधिक पदों पर समायोजन पूरा हो जाएगा। उप्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यदि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाली सभी प्रधानाध्यापक पद ग्रहण नहीं करेंगे तो भी 80 हजार से अधिक शिक्षकों के समायोजन का रास्ता साफ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में भी 700 शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बन जाएंगे। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश का स्वागत किया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जारी किए विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदोन्नति के आदेश

- प्रदेश भर में 30 हजार शिक्षक बन सकेंगे अब उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news