Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

क्रियात्मक प्रशिक्षण वाले स्कूलों में पढ़ाएंगे प्रशिक्षु : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

शाहजहांपुर। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद परीक्षा दे चुके प्रशिक्षुओं को क्रियात्मक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। यह आदेश जारी करते हुए बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों के संबंध में अग्रिम आदेश आने तक उन लोगों को पूर्ववत स्कूलों में रहकर शिक्षण कार्य कराना होगा। कहा कि इन दिनों में उन लोगों को मानदेय भी मिलेगा। 
क्रियात्मक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को इसके बाद क्या करना है? इस बात को लेकर प्रशिक्षुओं में तमाम तरह की चर्चाएं थीं। इसको लेकर प्रशिक्षु बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीआरसी एवं अन्य अधिकारियों को परेशान कर रहे थे। इसको मद्देनजर रखते हुए बीएसए ने विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इस बारे में जानकारी देते हुए बीएसए ने कहा कि मौखिक रूप से निर्देश मिले हैं कि प्रशिक्षु शिक्षकों को उनके पहले वाले स्कूलों में भेज दिया जाए। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षुओं उनके क्रियात्मक प्रशिक्षण वाले स्कूल में भेजने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दिए हैं।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news