Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बुलंदशहर: शिक्षामित्रों ने समायोजन की मांग को लेकर राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने कहा कि जल्द ही शिक्षामित्रों को समायोजित नहीं किया गया तो वे लखनऊ में आन्दोलन करेंगे।


रविवार को राजेबाबू पार्क में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि अभी काफी संख्या में शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हुआ है। सरकार से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बचे हुए शिक्षामित्रों को शीघ्र ही समायोजित किया जाए। यदि सरकार समायोजित नहीं करती है तो शिक्षामित्र लखनऊ में ही आन्दोलन करेंगे। संरक्षक पूरनचंद शास्त्री ने कहा कि शिक्षामित्र संघर्ष करके यहां तक पहुंचे हैं। अभी यह लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। जब तक बचे हुए शिक्षामित्र भी समायोजित नहीं हो जाते हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार चौधरी, राकेश चौधरी, देवेन्द्र कुमार, देवेन्द्र पोसवाल, तिलक राज शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय मावी, नगपाल, मीनेश, विमले, संगीता गर्ग, सपना, बेबी, अंशु रानी, ¨पकी शर्मा, भावना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news