Breaking Posts

Top Post Ad

आरक्षण में त्रुटि पर लेखपालों की नियुक्ति निरस्त : डीएम ने जारी परिणाम पर लगाई रोक, चयनित अभ्यर्थियों में हड़कंप : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

कौशांबी : लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम में आरक्षण प्रक्रिया को उचित अनुपालन न होने पर जारी हुए परिणाम को गुरुवार को डीएम ने निरस्त कर दिया है।
जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से चयनित अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। शासन के निर्देश पर तीन माह पूर्व लेखपाल की भर्ती के लिए 198 पदों के लिए परीक्षा कराई गई थी। इसके लिए जनपद के चार केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए लखनऊ भेजा गया था। परीक्षा परिणाम आने के बाद चयन टीम ने 30 मार्च को 58 पदों के लिए लेखपालों का चयन कर लिया गया। गुरुवार को स्पष्ट हुआ कि लेखपाल भर्ती में आरक्षण को सही तरीके से लागू नहीं किया गया। इस पर डीएम एपी सिंह ने चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। उन्होंने ने बताया कि जल्द आरक्षण संबंधित जांच करने के बाद पुन: लेखपालों का चयन किया जाएगा।
सूचना मांगने के बाद हुआ खुलासा : लेखपाल भर्ती चयन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी कुछ अभ्यर्थियों को रास नहीं आई। परिणाम घोषित होने के बाद उनके होश उड़ गए।
गुरुवार को दो अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि लेखपाल के चयन में गड़बड़ी की गई है। किस आधार पर 58 लोगों को चयन किया गया है, इसका ब्यौरा जनसूचना अधिकार के तहत उपलब्ध कराया जाए। इस प्रकरण को डीएम ने गंभीरता से लिया।
डीएम ने जारी परिणाम पर लगाई रोक, चयनित अभ्यर्थियों में हड़कंप

Sponsored links :
null
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook