Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शाहजहांपुर में पांच स्कूलों से गायब मिले दस शिक्षक, वेतन रोका

शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद खंड शिक्षा जलालाबाद ने पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों से दस शिक्षक गायब मिले हैं। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया।
शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद ने प्राथमिक विद्यालय भर्रामई का निरीक्षण किया। वहां पर 209 के सापेक्ष 55 छात्र-छात्राएं मिले। हाजिरी रजिस्टर देखा तो शिक्षिका पिंकी गुप्ता ने शुक्रवार तक कुल 19 आकस्मिक अवकाश लिए थे। जबकि, एक कैलेंडर वर्ष में शिक्षक को मात्र 14 अवकाश मिलते हैं। सहायक अध्यापिका मंजू रानी दो नवम्बर से बिना अनुमति के गायब मिलीं।इसके बाद प्राथमिक सरायसाधौं में पहुंचे। वहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक आरती देवी व प्रज्ञा सिंह गैरहाजिर मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रज्ञा चित्रांशी उपस्थित थीं। जबकि हेड मास्टर रामवती व सहायक चित्रा वर्मा गायब थीं।
इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर पिंडरिया में निरीक्षण किया। वहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार उपस्थित थे। प्रमोद कुमार व संदीप सिंह नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय इमलिया में पहुंचे। वहां नेहा यादव बिना किसी अवकाश के गायब मिलीं। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर पिडरिया में जितेंद्र सिंह, मनीषा त्रिपाठी अनुपस्थित पाई गईं। सौरभ कुमार व अमर सिंह साढ़े आठ बजे उपस्थित हुए। बीईओ ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी। बीएसए देवेंद्र पांडेय ने विभाग के काम में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अग्रिम आदेशों तक सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया। शिक्षकों से एक सप्ताह में अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संजोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news