Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

'मोदी-योगी होश में आओ, 10 हजार नहीं 40 हजार चाहिए वरना फांसी पर लटका दो'

शाहजहांपुर. योगी सरकार द्वारा 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने के एलान के बाद श‍िक्षाम‍ित्रों में रोष व्याप्त है। शाहजहांपुर में गुरुवार को शिक्षामित्रों ने रोड जाम कर जमकर धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी की। श‍िक्षाम‍ित्रों ने कहा, 'मोदी-योगी होश में आओ, 10 हजार नहीं 40 हजार चाहिए वरना हमें फांसी पर लटका दो'। अगर सरकार सम्मान नहीं दे सकती है तो मौत दे दें। मांगें नहीं मानी गई तो करेंगे उग्र आंदोलन...
-शिक्षामित्रों ने शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के गांधी भवन के पास रोड जाम कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षाम‍ित्रों की तादाद हजारों में होने के चलते पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
-रोड जाम होने के बाद सड़क पर गाड़‍ियों की लंबी-लंबी लाइने लग गंई। गुस्साए शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा, मोदी योगी होश में आओ। हमें पूरा सम्मान चाहिए। सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। उनके 10 हजार रुपए प्रतिमाह मंजूर नहीं है।
-अभी तो गिरफ्तारी दी है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगे इससे ज्यादा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उस आंदोलन में अगर किसी भी शिक्षामित्र को कुछ हो जाता है उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
-इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी गिरफ्तारी दी। उन्हें पुल‍िस लाइन ले जाया गया। इस दौरान सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर सदर बाजार डीसी शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच रहा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news