Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों के मसले पर सरकार जो उचित है वह कर रही है: सीएम योगी

गोरखपुर : शिक्षा मित्रों के मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विषय में निर्णय सर्वोच्च न्यायालय में लिया गया है। सरकार के स्तर से जो किया जा सकता है वह किया जा रहा है।
उनका मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है। सहायक अध्यापक बनने के लिए उन्हें टीईटी पास करना होगा। नियुक्ति के समय उन्हें वेटेज और आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पुलिस पर फायर कर रहे बेकाबू अपराधी: प्रदेश में लगातार हो रही मुठभेड़ के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराध का राजनीतिकरण कर दिया था। अपराध एक उद्योग के रूप में पनप चुका था। लेकिन, अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित हो रहा है। जब बेकाबू हो चुके अपराधी पुलिस पर फायरिंग करेंगे तो उन्हें जवाब मिलेगा ही।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news