Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPTET: बीएड और टीईटी अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार, 25 जुलाई 2017 को शीर्ष कोर्ट के आदेश का पालन न करने से खफा अभ्यर्थी

इलाहाबाद : बीएड व टीईटी 2011 उत्तीर्ण संघर्ष समिति ने शनिवार को आजाद पार्क में सभा करके सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है।
सभा में कहा गया कि 25 जुलाई 2017 को शीर्ष कोर्ट की ओर से दिए गए आदेशों का अनुपालन राज्य सरकार नहीं कर रही है। कोर्ट के समक्ष गलत साक्ष्य प्रस्तुत करके गलत अभ्यर्थियों की नियुक्ति को सही करार दिया जा रहा है। इन मामलों में अब ठोस पैरवी की जाएगी। सभा में प्रदीप तिवारी, विनय श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, संजय यादव, रेखा ओझा आदि मौजूद रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news