इलाहाबाद : डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी 2018 में प्रवेश के लिए इस बार
अभ्यर्थी उदासीन हैं। इसीलिए अंतिम तारीख के एक दिन पहले तक कुल सीटों से
कम पंजीकरण हो पाया है। ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने शासन से
आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मई किए जाने का प्रस्ताव भेजा है।
अन्यथा
बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाने का अंदेशा है। बुधवार को इस संबंध में
आदेश जारी होने की उम्मीद है। डीएलएड 2018 में प्रवेश के लिए इस बार 11 मई
से ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। वेबसाइट पर अभ्यर्थी
आसानी से पंजीकरण करते रहे लेकिन, आवेदन में परेशानी हो रही थी। ऐसे में
उसकी वेबसाइट बदली गई। प्रवेश के कार्यक्रम के मुताबिक 23 मई को शाम छह बजे
तक पंजीकरण होना था। मंगलवार शाम तक पंजीकरण करने वालों की संख्या दो लाख
33 तक ही पहुंच सकी है। यह संख्या प्रदेश भर के जिला शिक्षा प्रशिक्षण
संस्थानों व निजी कालेजों की सीटों से कम है। ज्ञात हो कि प्रदेश में सीटों
की संख्या दो लाख 11 हजार से अधिक है। यही नहीं पंजीकरण कराने वाले सभी
अभ्यर्थी आवेदन भी नहीं करते हैं, आमतौर पर आवेदकों की संख्या पंजीकरण से
कम ही रहती आई है। ऐसे में सीटें खाली रहने के अंदेशे पर आवेदन की अंतिम
तारीख 31 तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, उम्मीद है कि बुधवार शाम तक
इस संबंध में निर्देश जारी होगा। पिछले वर्ष भी अधिक पंजीकरण होने के बाद
भी 19 हजार सीटें खाली रह गई थी। इस बार संस्थान आवंटन के लिए ऑनलाइन
काउंसिलिंग छह जून से प्रस्तावित है और पहले ही चरण में ही अधिकांश सीटें
भरने का लक्ष्य रखा गया है, क्योंकि सत्र दो जुलाई से शुरू किया जाने के
निर्देश हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें