इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राथमिक स्कूलों के अप्रशिक्षित
अध्यापकों को दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा लेने की सूचना न देने पर केंद्र और
राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।
कोर्ट ने पूछा है कि मानव
संसाधन विकास मंत्रलय के तीन अगस्त 2017 के सकरुलर को पूरी तरह से लागू
क्यों नहीं किया गया?
यह आदेश न्यायमूर्ति एमके गुप्ता ने उप्र बेसिक शिक्षक संघ की याचिका पर
दिया है। याचिका पर अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र व भारत सरकार के अधिवक्ता
राजेश त्रिपाठी ने पक्ष रखा। याची का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रलय
ने सकरुलर जारी कर कहा कि एक अप्रैल 2019 के बाद सभी अप्रशिक्षित
अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। केंद्र सरकार ने एनआइओएस के माध्यम
से दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा लेने को कहा। राज्य सरकार को जिम्मेदारी दी
गई कि वह प्रशिक्षण प्राप्त करने की सभी अप्रशिक्षित अध्यापकों को सूचना
दे, जबकि राज्य सरकार से सूचना न मिलने के कारण दो लाख अप्रशिक्षित अध्यापक
आवेदन करने से वंचित रह गए। याची का कहना है कि राज्य सरकार ने सकरुलर के
नियम का पालन नहीं किया। इसलिए उन्हें दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त
करने का मौका दिया जाए। याचिका की सुनवाई चार जुलाई को होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें