उप्र लोकसेवा आयोग से पीसीएस 2015 परीक्षा में अभ्यर्थियों की उत्तर
पुस्तिका जांचने व साक्षात्कार लेने के बदले जिन परीक्षकों को नगद भुगतान
हुआ, या जिनका भुगतान हुआ ही नहीं उन्हें सीबीआइ समन भेजेगी। कैंप कार्यालय
में ऐसे परीक्षकों को संदिग्ध मानकर उन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है।
करीब
दो दर्जन परीक्षकों से पूछताछ की तैयारी है। आयोग में रिकार्ड जुटाने व
कंप्यूटर से परीक्षाओं के डाटा लेने के दौरान सीबीआइ को कर्मचारियों से ही
इन परीक्षकों के भी अभ्यर्थियों के गलत चयन में साठगांठ की जानकारी मिली
थी।1आयोग से होने वाली परीक्षाओं में परीक्षकों को पारिश्रमिक भुगतान चेक
से करने का नियम है। भर्तियों की जांच कर रहे सीबीआइ अफसरों को जानकारी
मिली कि तमाम परीक्षकों को पीसीएस 2015 में मुख्य परीक्षा की कापियां
जांचने व साक्षात्कार लेने के बदले नगद भुगतान किए गए। आयोग में जिन
कर्मियों को सीबीआइ अफसरों ने विश्वास में लिया उनसे जानकारी मिली कि पूर्व
अध्यक्ष के कार्यकाल में जितने भी अभ्यर्थियों के चयन गलत हुए उनमें इन
परीक्षकों की भी भूमिका है। सीबीआइ अफसरों को आयोग में छानबीन के दौरान
इससे संबंधित रिकार्ड भी मिले। पता चला कि करीब दो दर्जन
परीक्षकों/विशेषज्ञों को चेक से पारिश्रमिक भुगतान न करके नगद भुगतान किए
गए।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें