Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UP BED: बीएड में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से शुरू,चार चरणों में पूरी काउन्सलिंग प्रक्रिया

लखनऊ : बीएड के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू होगी। पहले चरण की काउंसिलिंग में रैंक एक से लेकर 25 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
चार चरणों मुख्य काउंसिलिंग पूरी होगी। इसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए 26 जून से पूल काउंसिलिंग होगी। 1बीएड कोर्स में दाखिले के लिए पहली बार ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया घर पर बैठकर ऑनलाइन पूरी करेंगे या फिर साइबर कैफे जाकर पूरी करेंगे। उन्हें इस बार काउंसिलिंग के लिए दूर-दराज काउंसिलिंग सेंटरों पर धक्के नहीं खाने होंगे। इस बार भी बीएड में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा करवाया जा रहा है। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि शुक्रवार से लेकर रविवार तक पहले चरण की काउंसिलिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news