नई दिल्ली: अल्पसंख्यक मंत्रालय और जामिया मिलिया इस्लामिया
विश्वविद्यालय के सहयोग से चलाए जा रहे ‘ब्रिज पाठ्यक्रम’ के अंतर्गत स्कूल
बीच में छोड़ने वाले और मदरसे के 182 विद्यार्थियों ने ब्रिज पाठ्यक्रम को
सफलतापूर्वक पूरा किया है।
अल्पसंख्यक मंत्रालय ने मदरसा विद्यार्थियों तथा स्कूल की पढ़ाई बीच में
छोड़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने के लिए
‘ब्रिज पाठ्यक्रम’ शुरू किया था। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
शनिवार को इन सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे।’ गौरतलब है
कि इस वर्ष कुल 260 विद्यार्थियों को ‘ब्रिज पाठ्यक्रम’ के अंतर्गत
प्रशिक्षित किया गया था। इनमें से 182 विद्यार्थियों ने यह पाठ्यक्रम
सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस ‘ब्रिज पाठ्यक्रम’ं के तहत छात्रों को 9
महीने तक अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर आदि की शिक्षा दी गई है। इस कार्यक्रम
के पीछे सरकार की मंशा है कि इन छात्रों को शिक्षित कर नौकरी के काबिल
बनाया जा सके। इस कोर्स में इस तरह का पाठ्यक्रम बनाया गया है कि जो
विद्यार्थी थोड़ी देर से स्कूल जाना शुरू करते हैं या जिन्होंने पढ़ाई छोड़
दी है उन्हें फिर से पहली कक्षा से पढ़ाई न करनी पड़े।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें