Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

10768 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती: छह विषयों के परिणाम दीपावली से पहले आएंगे

राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के छह विषयों का परिणाम दीपावली से पहले घोषित होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से बुधवार को मुलाकात के बाद छात्रों ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि दीपावली के पहले हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय को छोड़कर सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। शीघ्र ही जारी विषयों के सत्यापन की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

हिंदी और सामाजिक विज्ञान के विषय में उन्होंने कहा कि इन विषयों की पूरी केस डायरी वाराणसी कोर्ट से मंगाई जाएगी तथा उसका पूरा परीक्षण करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। इस प्रकार दीपावली से पहले गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, कम्प्यूटर और अंग्रेजी विषयों का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। पूर्व में आयोग संस्कृत, संगीत, कृषि, वाणिज्य, उर्दू, गृह विज्ञान समेत सात विषयों का परिणाम घोषित कर चुका है।

एलटी ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने बुधवार को आयोग पर प्रदर्शन किया। जिस पर चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने शाम 4 बजे विक्की खान, अनिल उपाध्याय, प्रतीक सिंह, शमशेर सिंह और अपर्णा पांडेय से मुलाकात की। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान ने कहा कि बचे हुए विषयों का रिजल्ट जारी करने के लिए दीपावली के बाद लोक सेवा आयोग पर फिर धरना देंगे। अनिल उपाध्याय का कहना है कि सामाजिक विज्ञान और हिंदी का रिजल्ट जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रोहित सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, कुसुम, रत्नेश शुक्ला, अनुज्ञा द्विवेदी, मनीष सिंह आदि रहे।

UPTET news