Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPPSC: कब जारी होंगे शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम, आयोग ने दी ये जानकारी

राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षकों के पदों पर कुल 10768 पदों पर नियुक्तियां निकली गई थी। जिसके परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होने के संभावना जताई जा रही है। बता दें कि छह विषयों में हुई लिखित परीक्षा परिणाम दीपावली से पहले जारी कर दिए जाएंगे। 

छात्रों को आश्वासन देते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने कहा की दीपावली के पहले हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय को छोड़कर सभी विषयों के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही सफल उम्मीदवारों की सत्यापन तिथि की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी।

वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम के जारी होने के उपरान्त आधिकारिक वेबसाइट www.uphed.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। दीपावली से पूर्व गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, कम्प्यूटर और अंग्रेजी विषयों का परिणाम जारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि पहले आयोग द्वारा संस्कृत, संगीत, कृषि, वाणिज्य, उर्दू, गृह विज्ञान समेत सात विषयों का परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

UPTET news