नियम ताक पर रख प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में हुई शिक्षकों और कर्मचारियों
की नियुक्ति की जांच होगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है।
आरोप है कि पिछली राज्य सरकार ने 50 वर्ष की उम्र वाले शिक्षक और
कर्मचारियों को नियुक्ति दी थी। अब इन्हें जांच के बाद रिटायर किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग से आदेश मिलने के बाद गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी ने
जांच शुरू कर दी है। इसके मुताबिक वर्ष 2012-2016 तक हुई उर्दू शिक्षक
भर्ती, विशेष आरक्षण वर्ग और कर्मचारियों की नियुक्तियों में नियम-मानक की
अनदेखी की गई थी। अब बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस मामले में
आदेश जारी कर ब्लॉक वार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पहले
शिक्षकों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के तीन महीने के बाद
सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें