Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPPSC एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती: अध्यक्ष के आश्वासन पर भी नहीं आया परिणाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के दो विषयों हिन्दी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया जा सका। 22 जनवरी को आयोग के अध्यक्ष के साथ हुई वार्ता के बाद प्रतियोगियों को भरोसा था कि सात दिन में परिणाम घोषित हो जाएगा क्योंकि अध्यक्ष ने जल्द परिणाम घोषित करने की बात कही थी।


प्रतियोगी मान रहे थे कि जनवरी के अंत तक दोनों विषयों का परिणाम आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। परिणाम के लिए आंदोलित प्रतियोगी इससे निराश तो हुए हैं पर आयोग के अंदर से मिल रही खबरों से वे इस बात को लेकर आशान्वित भी हैं कि परिणाम 15 फरवरी तक जारी हो सकता है। इन्हें आयोग के अपने सूत्रों से पता चला है कि दोनों विषयों के परिणाम पर आयोग में काम चल रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि अध्यक्ष ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का काम देख रहे अनुभाग कर्मियों को 15 फरवरी तक का समय दिया है। इसलिए प्रतियोगी 15 फरवरी तक का इंतजार कर रहे हैं।


एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने बताया कि परिणाम घोषित न किए जाने से दोनों विषयों के प्रतियोगी काफी असंतुष्ट हैं क्योंकि इस भर्ती में शामिल 15 विषयों में से 13 का परिणाम घोषित हो चुका है। इन 13 विषयों में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हालांकि आयोग ने अभी 13 में से सिर्फ दो विषयों के अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति ही शिक्षा निदेशालय को भेजी है। इस वजह से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में सफल हुए 11 विषयों के वे अभ्यर्थी असमंजस में हैं, जो माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी 2016 परीक्षा में भी सफल हुए हैं। इनका इंटरव्यू होने वाला है। असमंजस इस बात को लेकर है कि वे इंटरव्यू में शामिल हों या नहीं। प्रतियोगियों ने एलटी भर्ती में चयनित ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे टीजीटी के इंटरव्यू में शामिल न हों।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news