Advertisement

Govt Jobs : Opening

69 हजार शिक्षक भर्ती में नहीं दूर हो रही अभ्यर्थियों की नाराजगी, हेल्पलाइन पर शिकायतों का लगा अम्बार

69 हजार शिक्षक भर्ती में नहीं दूर हो रही अभ्यर्थियों की नाराजगी, हेल्पलाइन पर शिकायतों का लगा अम्बार
प्रयागराज। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 18 से 26 मई के बीच ऑनलाइन मांगा गया है। अब तक 1.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिया है। 

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनने और उसके ऑनलाइन निस्तारण के लिए परिषद को ओर से हेल्पलाइन नंबर एवं ई-मेल आईडी जारी की गई है। परिषद की ओर से अंतिम समय में जारी ई- मेल आईडी पर सोमबार तक कुल 11 हजार से अधिक ऑनलाइन शिकायतें पहुंच गई थी। परिषद की ओर से हर अभ्यर्थी की शिकायत दूर करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि एक हीं अभ्यर्थी ने दो से तीन-तीन शिकायतें दर्ज कराई है। हेल्पलाइन नंबर पर लगभग आठ सौ शिकाततें दर्ज की गईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news