Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सीबीएसई स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र

 नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए कहा है। बोर्ड ने नौवीं और 11वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।



सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को नए सत्र की शुरुआत और परीक्षा को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि स्कूल में शिक्षकों को हर छात्र पर व्यक्तिगत तौर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संयम ने स्कूलों के प्रधानाचार्यो से कहा कि सभी स्कूलों को समय पर वार्षिक परीक्षाएं करानी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news