Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

छत्तीसगढ़: 14 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती, पूरी जानकारी पढ़िए

  छत्तीसगढ़ सरकार 14 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी। इस बात की जानकारी हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने शिक्षकों की इस सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। ये भर्तियां स्कूल शिक्षा विभाग के तहत होंगी। इन रिक्तियों की घोषणा 2019 में की गई थी और सरकार ने इस नियुक्ति आदेश को अब मंजूरी दी है।

बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में 31 जुलाई को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि शिक्षा विभाग के तहत 14 हजार 580 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी करने की सहमति दे दी गयी है। उन्होंने बताया था कि सूबे की सरकार ने इस सीधी भर्ती के नियुक्ति आदेश को मंजूरी दे दी है। यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है और इसे लेकर आदेश जारी किया गया है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण निदेशालय के आयुक्त को आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत रूप से जारी किया जाना चाहिए। नियुक्ति आदेश में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए कि परिवीक्षा अवधि और परिवीक्षा अवधि के दौरान देय वेतन वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news