Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती: सीएम ने सुन ली पुकार, मुलाकात के लिए बुलाया

 लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से लखनऊ की सड़कों पर धरना दे रहे थे। आखिरकार सीएम योगी की तरफ से मुलाकात के लिए सभी को बुलाया गया।

बता दें कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण से जुड़ा कथित घोटाला पिछले कई दिनों से चर्चा में है। इसी को लेकर सभी अभ्यर्थी लखनऊ में धरना दे रहे हैं। आरक्षण दलित ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों से सोमवार सीएम योगी की मुलाकात संभव हो पाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बुलाया है।

पिछले कई दिनों से शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में धरना दे रहे थे। इस दौरान होने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आवास, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवास, भाजपा कार्यालय सब जगह जाकर अपनी मांग रखी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news