Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

चयनित शिक्षकों का समायोजन: चयन बोर्ड ने पूरी की प्रक्रिया, अब 10 चयनित शिक्षक ही बचे

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी के तहत चयनित 219 शिक्षकों को समायोजित कर दिया है। इसके तहत वर्ष 2016 के 17 व वर्ष 2021 के 202 चयनित समायोजित किए गए हैं।



 टीजीटी-पीजीटी-2021 के तहत 103 चयनित ऐसे हैं जिन्हें उनके पुराने जिले में नियुक्ति मिली है। चयन बोर्ड ने जिस जिला में इनका समायोजन किया था, वहां संबंधित विद्यालय में जगह नहीं थी। इसके चलते समायोजन नहीं हो पाया था। अब उसी जिला में दूसरे विद्यालय में समायोजन किया गया है। इसके लिए लंबे समय संघर्ष किया। 


अब समायोजन के लिए 10 चयनित शिक्षक ही बचे हैं। चयन बोर्ड के सचिव/परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर के अनुसार बचे चयनित अभ्यर्थियों का समायोजन शीघ्र किया जाएगा। समायोजन के लिए चयनित अभ्यर्थी काफी समय से आंदोलनरत थे। चयनितों की ओर से चयन बोर्ड पर काफी दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा था। चयनितों की परेशानी को देखते हुए ये प्रक्रिया पूरी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news