Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

लेखपालों के 4000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, इनमें 417 पद प्रयागराज में

लखनऊ/प्रयागराज। राजस्व परिषद ने लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगा है। मंडलायुक्तों से चयन वर्ष 2020-2021 व 2021-2022 में रिक्तियों संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप पर तीन मई तक परिषद मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। करीब 4000 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। इनमें 417 पद प्रयागराज में हैं।


राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने मंडलायुक्तों को भेजे पत्र में कहा है कि चयन वर्ष 2017-18 और 2019-20 तक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली-2006 के मुताबिक यह पद मंडलीय संवर्ग का माना गया है। इसीलिए मंडल स्तर पर लेखपाल के रिक्त पदों का ब्योरा तैयार कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग (खिलाड़यों की समूह ग के पदों पर सीधी भर्ती) नियमावली 2022 में आरक्षण संबंधी व्यवस्था दी गई है। इसलिए लेखपाल पद की कुल खाली पदों के आधार पर आरक्षण की गणना करते हुए परिषद को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व परिषद लेखपाल के कुल 30837 पद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news