Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

निरीक्षण में गैरहाजिर 13 शिक्षकों को नोटिस, एक दिन का वेतन रोका

 औरेया परिषदीय स्कूलों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में विभाग की टीमों ने आठ से 13 अगस्त तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि टीमों ने स्थलीय और पोर्टल पर निरीक्षण किया था। इस दौरान 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर समेत कई स्कूल बंद मिले थे। शैक्षिक कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news