Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अटल आवासीय स्कूलों में जल्द होंगी हजारों भर्तियां

 लखनऊ। प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में जल्द हजारों भर्तियां होंगी। इनमें से 810 स्थायी नियुक्तियां होंगी। जिसमें प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षकों के पद शामिल हैं। बाकी तमाम पदों पर बहाली

आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। राज्य सरकार ने इन पदों को स्वीकृति दे दी है।


प्रदेश के 18 मंडलों में खोले जाने वाले इन अटल आवासीय विद्यालयों में से प्रत्येक में 45 पदों पर स्थायी नियुक्तियां होंगी। इनमें एक प्रिंसिपल, एक प्रशासनिक अधिकारी, 16 प्रवक्ता (पीजीटी) और 27 सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद शामिल हैं। इस लिहाज से 18 स्कूलों में कुल 810 स्थायी पदों पर बहाली की जाएगी। शासन के विशेष सचिव प्रेमप्रकाश सिंह ने इन पदों की स्वीकृति संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news