Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

चयन प्रक्रिया में धांधली और भ्रष्टाचार खत्म हुआ: योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7182 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया में धांधली और अव्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से अब तक 6 लाख भर्तियां की हैं। यूपी पीएम नरेंद्र मोदी के विजन किसी के साथ भेदभाव नहीं की नीति पर चल रहा है।


उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्ष के अंदर सरकार ने चयन प्रक्रिया में धांधली, अव्यवस्था, अराजकता और भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा चयन आयोग, माध्यमिक चयन आयोग, पुलिस भर्ती हो या बेसिक शिक्षा परिषद की भर्ती सबमें पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जो भी अभ्यर्थी चयनित हुए हैं उन्हें किसी से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news