Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

परिवहन विभाग में 2252 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

 प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि विभाग में विभिन्न श्रेणी के 2252 पदों पर जल्द भर्ती होगी। इसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 50 और सहायक विधि अधिकारी के छह पद भी शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर होगी। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। इसके अलावा परिवहन निगम के छह रीजन में 1649 संविदा परिचालक की भर्ती की जाएगी।


समूह ‘ग’ एवं समूह ‘घ’ के तहत स्वीकृत 547 कर्मियों की भर्ती भी विभाग करने जा रहा है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन के माध्यम से होगी और यह दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 383 पदों पर भर्ती होगी। इसमें केन्द्र प्रभारी के 93, मैकेनिक के 240, इलेक्ट्रिशियन के 25 एवं सहायक स्टोर कीपर के 25 पद स्वीकृत हैं। दूसरे चरण में 164 पदों पर भर्ती होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news