Important Posts

रोजगार:हर जिले में तैनात होंगे दो -दो सीएम युवा फेलो, 85 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को हर महीने 15000 रुपये

 लखनऊ। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को तैयार कर अब इसे लागू करने के लिए दस साल की योजना बनाई है।



लाखों बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ दिलाने के लिए हर जिले में सीएम युवा फेलो रखे जाएंगे। इन्हें चालीस हजार के वेतन पर आउटसोर्सिंग से रखा जाएगा। 85 डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे। राजधानी में मिशन कार्यालय बनाकर आईएएस को डायरेक्टर बनाया जाएगा। निगरानी को जिले, राज्य,मुख्य सचिव स्तर पर तीन कमेटियां बनेंगी।


85 डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे :

मिशन डायरेक्टर, एडिशनल मिशन डायरेक्टर, चार संयुक्त निदेशक, महाप्रबंधक वित्त, वित्त लेखाधिकारी, चार सहायक लेखाधिकारी, चार डिप्टी मिशन डायरेक्ट की भर्ती प्रतिनियुक्ति से होगी। 85 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को हर महीने 15000 रुपये दिए जाएंगे।

UPTET news

Advertisement