Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

जल्द होगी 44 हजार होमगार्डों की भर्ती, नियमावली को दिया जा रहा अंतिम रूप, कई अहम बदलाव होंगे

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 44 हजार होमगार्डों की भर्ती की घोषणा के बाद नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। ये भर्तियां दो चरणों में होंगी। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 76 हजार कार्यरत हैं।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते जून माह में होमगार्ड स्वयंसेवकों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत 42 हजार भर्तियां करने का निर्देश दिया था। साथ ही, उन्हें आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली बनाने को कहा था। उन्होंने ये भर्तियां दो चरणों में करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद शासन की ओर से होमगार्ड भर्ती की नियमावली बनाई जा रही है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है।

नियमावली में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान करने और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी गहनता से अध्ययन हो रहा है। नियमावली में अलग भर्ती बोर्ड गठित करने की संस्तुति की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news