Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूरा करूंगा : सुरेश त्रिपाठी

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का दोबारा सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी का संगठन की ओर से कर्नलगंज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अभिनंदन किया

गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने संगठन के संस्थापक ओम प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की।



उन्होंने कहा कि शिक्षक आंदोलन में ओम प्रकाश शर्मा का योगदान अविस्मरणीय है। शिक्षकों ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष का जो दायित्व दिया है, मैं पूरी क्षमता से शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूरा करूंगा। अध्यक्षता और संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रयागराज के लिए गर्व की बात है कि सुरेश कुमार त्रिपाठी दूसरी बार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य परिषद के एक गुट के जिलाध्यक्ष डॉ. पीपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी व अन्य ने विचार व्यक्त किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news