Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पीसीएस 2024 साक्षात्कार" पब्लिक सर्विस और सोशल सर्विस में क्या अंतर है?

 प्रयागराज,  । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के छठवें दिन शनिवार को भी विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से परिस्थिति आधारित, समसामयिक घटनाक्रम के अलावा व्यक्तिगत रुचि से संबंधित सवाल भी पूछे।

इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा- ‘पब्लिक सर्विस और सोशल सर्विस में क्या अंतर है’। संगम को संगम क्यों कहा जाता है, प्रयागराज को प्रयागराज क्यों कहा जाता है, गंगा-यमुना-सरस्वती नदी के बारे में आप क्या जानते हो, प्रयागराज में कौन से नदियां मिलती हैं, सरस्वती नदी के बारे में बताइए, क्या आप मानते हो कि यहां गंगा-यमुना के साथ सरस्वती नदी भी मिलती है, सरस्वती नदी के बारे में क्या साक्ष्य पाए गए हैं? सरयू नदी कहां से निकलती है और कहां गिरती है?



महात्मा गांधी को मोहनदास करमचंद गांधी क्यों नहीं कहा जाता है। महात्मा गांधी ही क्यों कहा जाता है, एक देश एक चुनाव से आप सहमत हैं, कल्पवृक्ष और पारिजात वृक्ष के विषय में क्या जानते हैं, अगर आप मेघालय घूमने जाएंगे तो कहां जाएंगे, अगर आप को ड्यूटी के दौरान विदेश घूमने का मौका मिले तो कहां जाना चाहेंगे, अगर दिल्ली पुलिस में कोई एक्स नाम की महिला है और उससे आप को शादी करनी है तो उसका क्या गुण देखेंगे। महिला अभ्यर्थी से पूछा कि शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, सिविल सर्वेंट में से किसे चुनेंगी। कैसा पति चाहिए, उस पर हुकुम चलाओगी, लिव इन रिलेशनशिप, नीला ड्रम केस पर सवाल पूछा। एक से पूछा कि बजट में पूंजीगत व्यय और राजस्व व्यय क्या होते हैं?


विशेषज्ञों का पसंदीदा विषय बना हुआ है एआई

प्रयागराज। पीसीएस का साक्षात्कार ले रहे विशेषज्ञों का पसंदीदा विषय एआई बना हुआ है। इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से एआई के खतरे, संप्रभु एआई, भारत, चीन और अमेरिका के एआई टूल्स का प्रयोग करता है, यह तो संप्रभु एआई के विपरीत है, किन्हीं दो भारतीय एआई कंपनियों के नाम, प्रशासन में आईटी के अनुप्रयोग और नवाचार, एआई समिट किस नाम से हो रहा है, क्या आपको लगता है कि एआई से जॉब्स कम हो जाएंगी, जैसे सवाल विशेषज्ञों ने इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से पूछे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news