Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघ की बैठक

 ब्लॉक संसाधन केन्द्र जमुनहा के सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जमुनहा की आवश्यक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय ने की।



बैठक में जिला मंत्री सत्यप्रकाश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन यादव, ब्लॉक मंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा सहित ब्लॉक कार्य समिति एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। बैठक के दौरान टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे को लेकर प्रांतीय नेतृत्व की ओर से


प्रस्तावित आगामी आंदोलन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हैशटैग ट्विटर अभियान चलाया जाएगा।


इसके बाद 23 फरवरी से 25 फरवरी तक शिक्षक विरोध स्वरूप बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके साथ ही 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं शिक्षक हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news