Advertisement

Govt Jobs : Opening

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती चयन सूची पर विवाद

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भर्ती की चयन सूची पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को जारी सूची में पहले 103 प्रधानाध्यापकों के चयन की सूचना दी गई थी, लेकिन सूची पर बेसिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण सवाल उठे थे। इसके बाद संशोधित सूची जारी की गई, इसमें 91 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए। इस पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया है कि आखिर संशोधित सूची में 12 प्रधानाध्यापकों के नाम कम क्यों हो गए।


बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शुक्रवार को चयन की जानकारी दी थी। इसके


बाद सूची पर प्रश्नचिह्न उठने लगे। बाद में संशोधित सूची जारी की गई। वर्ष 2021 से भर्ती प्रक्रिया लंबित है। प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापक के 1504 पदों पर भर्ती होनी थी। बाद में इसमें पदों की संख्या घटा दी गई।


वर्तमान में प्रधानाध्यापक के 203 पदों के सापेक्ष केवल 91 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि सहायक अध्यापक के 634 पदों के सापेक्ष सभी 634 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि करीब 600 विद्यालयों की रिक्तियों की ही सूचना जारी की गई थी।


सूत्रों के अनुसार, नियमावली में अनंतिम चयन सूची जारी करने का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि प्रारंभमें जारी सूची को अनंतिम माना गया, जिससे विवाद और बढ़ा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news