Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ओएमआर सीट ले गईं छात्राएं, तीन पर केस

मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में बैठीं तीन छात्राएं ओएमआर सीट घर ले गईं। इन तीनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं कुल 2069 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। नौ हजार 125 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

रविवार को 23 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 11 हजार 194 थी। लेकिन परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या केवल 9 हजार 125 रही। गणित, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। पहली पाली सुबह को दस से दोपहर बारह बजे तक की थी। सुबह की पाली में परीक्षा कुल चौदह केंद्रों पर कराई गई। दूसरी पाली का एग्जाम नौ केंद्रों पर कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि तीन छात्राओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news