लखनऊ : प्रदेश सरकार राजकीय शिक्षकों के 10609 पदों पर भर्तियां करने जा
रही है। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग को रिक्तियों की सूचना भेज दी गई
है। मई में इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
जुलाई में
रिजल्ट आएगा। यह जानकारी शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री
डॉ. दिनेश शर्मा ने दी। डॉ. शर्मा शुक्रवार को विधान परिषद में सपा सदस्य
बासुदेव यादव के प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मार्च 2017 तक प्रदेश में 18
अभिनव विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। यहां पढ़ाई चल रही है। इनमें
12वीं की सीबीएसई से मान्यता के लिए कार्यवाही चल रही है। डॉ. शर्मा ने
बताया कि विभाग में अभिनव विद्यालय सहित मॉडल इंटर कॉलेजों के लिए राजकीय
शिक्षकों के रिक्त पद सृजित कर लिए गए हैं। कुल 10609 राजकीय शिक्षकों के
पदों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश लोक
सेवा आयोग इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें