लखनऊ : सरकार का एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू करने का दावा अभी खोखला
है। स्कूल खुलने मात्र से शैक्षिक सत्र की शुरुआत का दावा किया जाना महज
एक मजाक कहा जा सकता है।
स्कूल में शिक्षक की बात की जाए तो वह अभी
मूल्यांकन में हैं। यदि बात नए पैटर्न को लागू करने की जाए तो एनसीईआरटी की
किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। फिलहाल अभी बच्चों को बिना शिक्षक व
किताब के ही स्कूल में समय गुजारना होगा।
विभाग भले ही सत्र की शुरुआत दो अप्रैल से करके अपनी पीठ थपथपा रहा हो, मगर
हकीकत यह है कि राजधानी के 40 प्रतिशत से अधिक शिक्षक मूल्यांकन में लगे
हैं। विभागीय जानकारों की माने तो करीब एक सप्ताह तक यह स्थिति बरकरार
रहेगी। ऐसे में स्कूल में पढ़ाई कैसे होगी।1दाखिला भी होगा, पढ़ाई भी होगी :
डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि दो अप्रैल से स्कूलों में
दाखिला भी होगा और पढ़ाई भी। उनका मानना है कि चीजें अपने आप सामान्य हो
जाएंगी, लेकिन वह यह नहीं बता सके कि बिना किताबों व शिक्षकों के पढ़ाई
कैसे होगी।’
बाजार में नहीं पहुंची नए पैटर्न की किताबें
मूल्यांकन में लगे शिक्षक नहीं पहुंच सकेंगे स्कूल
नहीं छपी कक्षा एक से आठ तक की किताबें
बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को दी जाने वाली
निश्शुल्क किताबों का टेंडर किए जाने की बात भले ही कह रहा हो, लेकिन
प्रकाशकों के अनुसार इन पुस्तकों की छपाई में कम से कम 90 दिन का वक्त
लगेगा। ऐसे में बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ना होगा।
बाजार में नहीं पहुंची नए पैटर्न की पुस्तकें1कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों
को एनसीईआरटी की किताबें पढ़नी होगी, लेकिन यह किताबें अभी बाजार में
उपलब्ध नहीं है। इस दशा में बच्चे कौन सी किताबों के साथ स्कूल पहुंचेंगे
यह बताने वाला कोई नहीं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें