नई दिल्ली : सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने
से सीबीएसई की साख पर सवालिया निशान लग गया है। इसके मद्देनजर सीबीएसई ने
पेपर लीक होने से रोकने के लिए कमर कस ली है।
सीबीएसई ने सोमवार को होने वाली परीक्षाओं के लिए अपने मुख्यालय में सेवा
दे रहे कर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात करने की तैयारी की है। सोमवार
को 12वीं हंिदूी व 10वीं संस्कृत की परीक्षा आयोजित होनी है। इसके लिए
सीबीएसई ने मुख्यालय में तैनात अपने सभी कर्मियों को अति आवश्यक संदेश भेजा
था, जिसमें सभी कर्मियों को रविवार को मुख्यालय में आने को लेकर निर्देश
दिया गया था। इसके साथ ही सीबीएसई ने सभी कर्मियों को दिल्ली से बाहर जाने
के लिए छोटा सा बैग साथ में लाने का निर्देश दिया था। 1सीबीएसई अधिकारियों
के अनुसार, पेपर लीक होने से रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर इन
कर्मियों व अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने पेपर
लीक की घटना को रोकने के लिए अन्य स्नोतों को भी सक्रिय कर दिया है।
परीक्षा केंद्र में ही प्रिंट होंगे पेपर : सोमवार से सीबीएसई ने परीक्षा
केंद्र में अपने प्रश्नपत्र भेजने के नए तंत्र को शुरू करने की घोषणा की
है, जिसके तहत परीक्षा शुरू होने से थोड़ी देर पहले प्रश्नपत्र एक लिंक के
माध्यम से इलेक्ट्रानिक रूप में परीक्षा केंद्र को मिलेंगे। लिंक को खोलने
के बाद वहां पासवर्ड डालने के बाद प्रश्नपत्र को डाउनलोड किया जा सकेगा, जो
एफोर साइज के कागज में पिंट्र होने के बाद छात्रों के बीच वितरित किया
जाएगा। निर्देश में सीबीएसई ने कहा है कि सीसीटीवी कैमरे लगे कमरों में ही
पेपर पिंट्र किए जाएं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र अधीक्षक पेपर डाउनलोड व
प्रिंट करने के लिए कंप्यूटर शिक्षकों की ड्यूटी सुबह साढ़े सात बजे ही
परीक्षा केंद्र पर लगा दें। सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा केंद्र में
अधीक्षक के अलावा किसी के पास भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं
होना चाहिए।
वायरल हो रहे संस्कृत के पेपर पर विश्वास न करें छात्र : सीबीएसई ने
छात्रों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 10वीं संस्कृत के प्रश्नपत्र पर
विश्वास न करने को कहा है। सीबीएसई ने इस प्रश्नपत्र को पिछले वर्षो का
बताते हुए फर्जी करार दिया है। इससे पहले सीबीएसई सोशल मीडिया पर वायरल हो
रहे 12वीं हंिदूी और राजनीतिक विज्ञान के फर्जी पेपर से सचेत रहने को लेकर
छात्रों को चेतावनी दे चुका है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें