Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पर्चा लीक की रिपोर्ट आइजी एसटीएफ को भेजी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

पीसीएस (प्री) पर्चा लीक की रिपोर्ट आइजी एसटीएफ को भेजी
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित पीसीएस (प्री) परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप पर पर्चा लीक होने की अफवाह से जहां परीक्षार्थी परेशान हो उठे, वहीं एसटीएफ सक्रिय हो गई। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट आइजी (एसटीएफ) को भेज दी गई है।
मामला लोक सेवा आयोग से जुड़ा होने के कारण लखनऊ में पुलिस अधिकारियों के बीच खलबली मची तो सीओ एसटीएफ प्रवीण सिंह चौहान लोक सेवा आयोग पहुंचे। यहां परीक्षा नियंत्रक और दूसरे अधिकारियों से साथ बैठक कर पूरे मामले की हकीकत जानी। पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में यही पता चला कि इलाहाबाद से किसी भी तरह की त्रुटि नहीं हुई। पर्चा लखनऊ के ही किसी केन्द्र से लीक हुई है। पहली पाली की परीक्षा होने के बाद अभ्यर्थी अफवाहों को लेकर खासा परेशान रहे। वह एक-दूसरे से यही पूछते रहे कि सच में पर्चा लीक हुआ है क्या और क्या परीक्षा रद्द हो गई है। हालांकि दूसरी पाली में तमाम परीक्षार्थी घबराए रहे और किसी तरह परीक्षा दी। सीओ एसटीएफ प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक उन्होंने अपनी रिपोर्ट लखनऊ में आइजी (एसटीएफ) को भेज दी है।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news