Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पांच सहायक अध्यापकों की सेवाएं समाप्त , FIR के आदेश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

पांच सहायक अध्यापकों की सेवाएं समाप्त
शिक्षामित्र से बने थे अध्यापक, डीएम ने दिए एफआईआर के आदेश
फतेहपुर : शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी करके शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने वालों की सेवाएं रविवार को समाप्त हो गईं। जांच में अभिलेखों के फर्जी पाए जाने पर डीएम ने संबंधित पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद विभाग ने संबंधित थाने में एफआईआर कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।

पहली समायोजन सूची में फर्जी कागजातों के आधार पर शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने वालों की सेवाएं खत्म कर दी गईं। 31 जुलाई को सहायक अध्यापक की नियुक्ति पत्र पाने वाले जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में तैनात थे, चल रही जांच में उनके शैक्षिक अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। जिन अध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। फर्जीवाड़े के पांचों सहायक अध्यापकों में राजेश कुमार प्राथमिक विद्यालय चितनपुर-विजयीपुर ब्लाक का हाईस्कूल और इंटर के अंक पत्र, सावित्री देवी प्राथमिक विद्यालय रुरा-ब्लाक अमौली का इंटर मीडिएट का अंकपत्र, तबस्सुम प्राथमिक विद्यालय सरकी ब्लाक हसवा का इंटर, दिलराज कुमार प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर थाने ब्लाक धाता का हाईस्कूल, इंटर और दशरथ प्राथमिक विद्यालय सैदपुर धाता का इंटर का अंक पत्र फर्जी पाया गया है। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित बोर्ड से शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई है, जिसमें अंक पत्र फर्जी पाए गए। डीएम के सामने पूरा प्रकरण रखा गया। जिस पर उन्होंने फर्जी कागजातों के आधार पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। एबीएसए को निर्देश दिया गया है कि वह एफआईआर की कॉपी प्रस्तुत करें।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news