Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षण कार्य से रहे विरत : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

मौलिक नियुक्ति और मानदेय की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर मौलिक नियुक्ति, शेष मानदेय का भुगतान कराने समेत कई मांगों को लेकर टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षक संघ के बैनर तले जिले में प्रशिक्षु शिक्षक आज शिक्षणकार्य से विरत रहे।
सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
शिक्षण कार्य से विरत रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष चक्रेश कुमार की अगुवाई में प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे।
बीएसए ने उनसे कहा कि वह उनकी मांगों को शासन तक पहुचाएंगे।
शेष मानदेय दिलाने को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर अमित कुमार अग्रवाल, रुचि गुप्ता, सचिन भारद्वाज, अनिल ठाकुर, सुरजीत गुप्ता, रीना चौहान, राजेश सक्सेना, अमित दुबे, विवेक, प्रमोद, अंजू शुक्ला, राहुल राठौर, प्रबल, ग्रीश, हेमलता, शालिनी, मोहित, परमानंद ,नरेश, ज्योति, तेज सिंह, विपिन, अंबुज, भोलेराम आदि थे।
इधर, बिसौली बीआरसी पर भी प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर मौलिक नियुक्ति की मांग की। तीन सूत्रीय मांग पत्र खंड शिक्षाधिकारी को दिया। इस मौके पर विनीत यादव समेत तमामलोग मौजूद रहे।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news