Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

भर्तियों में भ्रष्टाचार का मामला आयोग में, भारतीय जनता पार्टी ने चल रहीं भर्तियों पर रोक लगाने हेतु आयोग से की अपील

राब्यू, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने भर्तियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा आयोग के समक्ष उठाया है। पार्टी ने कहा है कि चुनाव के दौरान कई विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, इसे रोका जाए।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कई सदस्यों की नियुक्तियां विवादों में हैं। 1भाजपा के चुनाव प्रबंधन प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर तथा कुलदीप पति त्रिपाठी ने पत्रक देकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा अन्य विभागों द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया रोकी जाए। कहा है कि इससे पहले लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव समेत उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां अवैध करार दी जी चुकी हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लोगों पर भी अयोग्यता के आरोप हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news