Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET: टीईटी परीक्षा को लेकर तनाव में हैं शिक्षामित्र

संवाद सहयोगी, हाथरस : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, परीक्षा को लेकर शिक्षामित्रों की टेंशन बढ़ती जा रही है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से तीस हजार से अधिक आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे में शिक्षामित्रों को डर सता रहा है कि कहीं निरस्त आवेदन में उनका नाम न हो। प्रवेश पत्रों के वेबसाइट पर अपलोड होने का इंतजार किया जा रहा है।
सहायक अध्यापक बनने से पहले बीएड व बीटीसी पास विद्यार्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद ही मौका मिल पाता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक का समायोजन निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने के बाद निकलने वाली नियुक्तियों में ही आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा पंद्रह अक्टूबर को होनी है, जिसके लिए 19 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जैसे-जैसे शिक्षक पात्रता परीक्षा का समय निकट आता जा रहा है, शिक्षामित्रों की टेंशन बढ़ती जा रही है। को¨चग सेंटर पर घंटों तैयारी करके शिक्षामित्र परीक्षा को पास करने की आस लगाए हुए हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news