Advertisement

Govt Jobs : Opening

16 नवंबर को रहेगी वीरांगना ऊदा देवी शहीदी दिवस की छुट्टी

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों में वीरांगना ऊदा देवी शहीदी दिवस का अवकाश बुधवार 16 नवंबर को रहेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अवकाश तालिका में यह अवकाश 20 नवंबर को प्रकाशित था जबकि राज्य सरकार की लिस्ट में यह 16 नवंबर को है।
परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने मंगलवार को सभी बीएसए को अवकाश की सूचना भेज दी ताकि इस मामले में कोई भ्रम की स्थिति न रहे। नए आदेश के मुताबिक वीरांगना ऊदा देवी शहीदी दिवस का अवकाश बुधवार 16 नवंबर को ही होगा। स्कूल अपने सूचना बोर्ड और स्कूल डायरी में इसकी सूचना दर्ज कर दें कि 20 नवंबर को अवकाश नहीं रहेगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news