Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अब घर बैठे मिलेगी नौकरी की जानकारी: सूबे के 20 लाख बेरोजगारों को होगा फायदा

लखनऊ: यदि आप बेरोजगार हैं और आपका पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे नौकरी की जानकारी मिल जाएगी। यह संभव होगा सेवायोजन वेबपोर्टल से।
राजधानी समेत प्रदेश के सभी सेवायोजन कार्यालय को बेवपोर्टल से जोड़ने की कवायद चल रही है।
श्रम व सेवायोजन विभाग तथा एनएचआरडीएन (राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास नेटवर्क) के बीच बीते महीने सेवायोजन वेब पोर्टल के अनुबंध पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। एनएचआरडीएन में देशभर की 12000 मल्टीनेशनल कंपनियां पंजीकृत हैं। करार होने से कंपनियों में रिक्तियों की जानकारी सीधे सेवायोजन के वेबवोर्टल पर आएगी। बेरोजगार अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे राजधानी समेत प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत 68 लाख बेरोजगारों में से 25 से 40 वर्ष के बीच के 20 लाख बेरोजगारों को लाभ होगा।1पंजीकृत बेरोजगारों को ही मिलेगा लाभ : सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारों की संख्या का सही आकलन करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने की व्यवस्था और दुरुस्त की है। सेवायोजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन.यूपी.एनआइसी.कॉम पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। वेबसाइट में नौकरी के मेनू पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 1’ वेबपोर्टल से जुड़ीं 12,000 मल्टीनेशनल कंपनियां1’ देशभर के सेवायोजन कार्यालयों को भी एक साथ जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जुड़ते ही बेरोजगारों को लाभ मिलने लगेगा। पंजीकृत बेरोजगारों को बिना किसी भागदौड़ के वेबपोर्टल से घर बैठे नौकरी की जानकारी मिल जाएगी।1-राजेंद्र प्रसाद, निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news