Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

फर्जी अंकपत्र से नौकरी हथियाने वाले आठ शिक्षक बर्खास्त

गोंडा : बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती में फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हथियाने वाले आठ शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गयी। सत्यापन में इनके टीईटी व बीएलएड के अंकपत्र फर्जी मिले थे, जिसके बाद सुनवाई करते हुए बीएसए ने कार्रवाई की है।
खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित शिक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि शिक्षाक्षेत्र झंझरी के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में तैनात शिक्षक चित्रवीर ¨सह, गंगापुर की शिक्षिका रूपारानी का टीईटी का अंकपत्र फर्जी मिला था। इसके अलावा परसपुर के प्राइमरी चंगेरी के श्रीधर, पंड़रीकृपाल की इमिलिया रूपी की सीमा यादव, भीटी पटखैली की रितू यादव, कटराबाजार के पूरे डफाली की उमा पटेल, पूरे बदल के रामविलास व बभनजोत के तरैनीखास में तैनात रहे शिक्षक चंद्रवीर ¨सह की टीईटी व बीएलएड के अंकपत्र फर्जी मिले थे। नियुक्ति के बाद इनके शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय को अंकपत्र भेजे गए। जिसमें इनके पढ़ाई न करने की बात सामने आई। इसके बाद इन्हें निलंबित करते हुए जवाब-तलब किया लेकिन शिक्षक पक्ष रखने नहीं आए। दो बार अनुस्मारक पत्र भेजने पर जवाब न देने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी। बीएसए ने बताया कि इन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। साथ ही संबंधित शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
पहले भी हो चुकी है बर्खास्तगी

- फर्जी अंकपत्र लगाकर नियुक्ति लेने के मामले में अक्टूबर में 15 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। इनके भी टीईटी व बीएड के अंकपत्र फर्जी थे। इनपर रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है। इसके साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए करीब 500 सत्यापनों का परीक्षण कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें भी कई शिक्षक शामिल हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news