Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी पुलिस ने शिक्षकों पर किया लाठीचार्ज, दर्जनों घायल

नई दिल्ली। प्रदेश के शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था तभी पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक जमकर लाठियां बरसाई।
कई महिलाएं बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। इसके अलावा कई अन्य प्रेरकों को गंभीर चोटें आई हैं।

दो दिन पूर्व शिक्षक संगठनों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया था। जिसके पीछे उनकी कई मांगें थीं, जो मानी नहीं जा रही थीं। इस दौरान शिक्षकों को प्रदर्शन खत्म करने के लिए प्रशासन ने कहा लेकिन शिक्षकों ने कोई बात नहीं मानी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांज दी।
पुलिस की लाठी चार्ज से दर्जनों शिक्षक चोटिल हो गए। सरकार के खिलाफ शिक्षकों की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पूर्व ही रात में शिक्षकों ने सड़कों पर कैण्डल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news