कौशांबी : बोर्ड परीक्षा में इस बार परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को भी
तैनात किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से निर्देश जारी होने के बाद
डीआइओएस की ओर से बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर शिक्षकों की व्यवस्था की बात
कही है।
साथ ही विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार
संबंधित खंड
शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की मांग कर लें, जिससे उनको समय से शिक्षकों की व्यवस्था मिल जाए।
बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा न होने पाए। जिले के 88 परीक्षा
केंद्रों में बोर्ड परीक्षा होनी हैं। इसके लिए डीआइओएस कार्यालय की ओर से
व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। अब शिक्षकों की कमी व अन्य व्यवस्था
की जा रही है। सोमवार को डीआइओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा
अधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बात परिषदीय शिक्षकों
को कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात करने का निर्देश के साथ सूची तैयार करने
को कहा गया है।
उन्होंने केंद्रों के व्यवस्थापकों को भी निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के
दौरान लगने वाले कक्ष निरीक्षकों की आवश्कता अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी
कार्यालय से मांग कर लें।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें